नैनोटेक्नोलॉजी में अनुसंधान करेंगे एचबीटीयू व ई-स्पिन नैनोटेक
कानपुर, अक्टूबर 7 -- कानपुर। नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान व नवाचार को लेकर एचबीटीयू ने ई-स्पिन नैनोटेक के साथ समझौता किया है। इसका उद्देश्य संयुक्त अनुसंधान एवं विकास, नवाचार, छात्रों के प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देना है। यह पहल छात्रों एवं शोधार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने तथा उन्नत सामग्रियों और नैनो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं अनुसंधान आधारित अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एचबीटीयू में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. समशेर की मौजूदगी में रजिस्ट्रार अमित राठौर और ई-स्पिन नैनोटेक के डायरेक्टर डॉ. संदीप पाटिल ने समझौता किया। प्लास्टिक टेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. प्रजेश नायक ने कहा कि भविष्य में संयुक्त शोध परियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.