बिजनौर, अप्रैल 2 -- ​शिवाला कला/नूरपुर। थाना शिवाला कला के गांव नैनू नांगल के किसान हरिओम चौहान के खेत में गुलदार के दो शावक मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। गुरुवार दोपहर गन्ने के खेत में शावकों के मिलने की की खबर मिलते ही पूरे गांव में चर्चा फैल गयी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शावकों की मां के भय से किसान शावकों को गांव में ले गये तथा वैन अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम के मुकुल त्यागी, हिमांशु चौहान और अनीस ने दोनों शावकों को अपने कब्जे में लेकर अपने साथ ले गये। भकियू अ. ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम सिंह एवं नैनुनागल के दहशतजदा ग्रमीणों ने मांग की है कि ग्रमीणों की सुरक्षा को ध्या रखते हुए वयस्क गुलदारों को पकड़ने के लिए गांव में तत्काल पिंजरा लगाया जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...