नैनी से मिर्जापुर तक फोरलेन होगा, जाम से मिलेगी राहत : उज्जवल
प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज से मिर्जापुर मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए सांसद उज्जवल रमण सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर नेशनल हाईवे-35 के चौड़ीकरण की मांग की। मंत्री ने फोरलेन की मांग पर सहमति दे दी है। सांसद ने मंत्री को दिए पत्र में बताया कि प्रयागराज से मिर्जापुर के बीच यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है और दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ी है। विशेष रूप से मुंगारी टोल प्लाजा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां अक्सर लंबा जाम लग जाता है। विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भी इसी मार्ग का उपयोग करती है, जिससे दबाव और बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि चित्रकूट-प्रयागराज-वाराणसी के बीच प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.