प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए छोटे और मझोले स्टेशनों पर नए खान-पान स्टाल खोलने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन ने 14 स्टेशनों पर कुल 19 कैटरिंग यूनिट्स आवंटित करने के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।जून के पहले सप्ताह में होने वाली नीलामी के बाद स्टाल आवंटित किए जाएंगे। नैनी, मानिकपुर, चुनार, भरवारी, फफूंद, जनेश्वर सिटी समेत अन्य स्टेशनों पर एक-एक इकाई स्थापित होगी। यह भी पढ़ें- स्टेशनों पर खुलेंगे नए स्टाल, लगेंगी वाटर वेंडिंग मशीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...