गंगापार, मार्च 2 -- भारतीय जनता पार्टी के नेता योगेश शुक्ल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को पत्र लिखकर प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में प्रस्तावित लुलु मॉल को स्वीकृति न देने का अनुरोध किया है। योगेश शुक्ल ने अपने पत्र में कहा कि नैनी सहित पूरा यमुनापार क्षेत्र छोटे एवं मझोले व्यापारियों का प्रमुख बाजार है और यहां बड़ी संख्या में मध्यवर्गीय परिवार निवास करते हैं। ऐसे में लुलु मॉल के आगमन से हजारों स्थानीय व्यापारियों की दुकानों के बंद होने का खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी और आर्थिक असंतुलन की स्थिति पैदा होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार केवल व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र नहीं होते, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जीवन के भी महत्वपूर्ण आध...