प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। प्रयागराज में विजिलेंस विभाग का जोनल कार्यालय बनेगा। कार्यालय बनाने के लिए विभाग को नैनी में जमीन मिल गई है। नैनी बस चार्जिंग स्टेशन के पास प्रयागराज विकास प्राधिकरण की जमीन विजिलेंस विभाग को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कार्यालय के चिह्नित की गई जमीन 1500 वर्ग मीटर है। इसमें कार्यालय के साथ आवास बनाने की भी योजना है। वर्तमान में विजिलेंस का कार्यालय पुलिस मुख्यालय में है। यहां अभी एसपी स्तर के अधिकारी बैठते हैं। नैनी में कार्यालय तैयार होने के बाद डीआईजी स्तर के अधिकारी बैठेंगे। जमीन के सिलसिले में विजिलेंस के इंस्पेक्टर डीएन उपाध्याय मंगलवार को पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह से मिले। इससे पहले जमीन ट्रांसफर को लेकर नैनी के जोनल अधिकारी सूरज कुमार पटेल से मुलाकात की थी। विजिलेंस इंस्पेक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.