प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने नैनी में छह बीघा भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। जोन-04 के जोनल अधिकारी सूरज कुमार पटेल के नेतृत्व में उपजोन-4ए अंतर्गत पीडीए की टीम ने सोमवार को मौजा मवइया नैनी में कुलदीप मेहरा, बब्लू पांडेय, रत्नेश सिंह, रंजन पांडेय व अन्य के चार बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को तोड़ा। मवइया ओमेक्स के पास सुनील शुक्ला व अन्य के लगभग दो बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान भवन निरीक्षक कुंवर आनंद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नोटिस के बाद भी नहीं हटी दुकान तो होगा ध्वस्तीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...