प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज। सांसद उज्जवल रमण सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नैनी स्थित लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल में मरीजों को फल एवं कंबल का वितरण किया। सांसद ने कहा कि प्रियंका गांधी का जन्मदिन सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाना ही उनके विचारों और संघर्षशील जीवन के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष यमुनापार अशोक सिंह पटेल ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को समाज में आज भी उपेक्षा और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके बीच जाकर सेवा कार्य करना मानवीय कर्तव्य है। इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से विनय कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार राय, डॉ. राधेश्याम यादव, सर्वेश मिश्रा, अवनीश कोल, कामद प्रताप सिंह, शंकर प्रसाद मिश्रा, नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.