नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में चल रही पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में नैनी क्रिकेटर ने बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवरों में 150 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में स्कार्पियन सूखाताल की टीम 138 रनों पर सिमट गई। दूसरा मुकाबला ओल्ड स्कूल ब्वॉयज और पत्रकार इलेवन की टीम के बीच हुआ। ओल्ड स्कूल ब्वॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 218 रनों का लक्ष्य रखा, जवाब में पत्रकार इलेवन की टीम मात्र 106 रन ही बना सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.