प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। नैनी को दो वार्डों में लगभग छह हजार परिवारों का पेयजल संकट दूर होगा। नैनी के चाका और ददरी वार्ड में दो पुराने नलकूपों का रिबोर किया गया है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने दोनों नलकूपों का लोकार्पण किया। चाका के महेवा इंदलपुर और ददरी वार्ड के मुक्ता विहार पार्क में नलकूपों का लोकार्पण करने के बाद महापौर ने कहा कि दोनों क्षेत्र के कम से कम छह हजार परिवारों को इस गर्मी में पेयजल संकट की समस्या से राहत मिलेगी। लोकार्पण समारोह में पार्षद अनूप पासी, पूजा यादव, पवन यादव, रजत दुबे, दिलीप केसरवानी, राजन शुक्ला, रणविजय सिंह, बलराज पटेल, दिनेश पटेल, ओम प्रकाश मिश्रा, दीप चंद्र, टीपी. सिंह, बीबी सिंह, अतुल सिंह, आनंद सिंह एवं मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यमुना बैंक रोड पर पंपिंग स्टेशन व रोड का लोकार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.