पिथौरागढ़, जुलाई 8 -- पिथौरागढ़। नैनीसैनी क्षेत्र में एक पेंटर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोरखपुर निवासी 35 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है, जो पेंटर का काम करता था। सोमवार शाम स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे नाली में एक व्यक्ति के गिरे होने की सूचना 108 सेवा को दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात करीब 12 बजे जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डे मौके पर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डे ने बताया कि राजकुमार के निधन की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...