बरेली, अप्रैल 14 -- नैनीताल हाईवे किनारे सोमवार सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला, जिसके चेहरे पर नाखूनों के निशान मिले हैं। मगर पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है। रेप की जांच के लिए स्लाइड भी बनाई गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला का शव नैनीताल हाईवे किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर निरीक्षण कराया। जांच के दौरान महिला के चेहरे पर नाखूनों जैसी खरोंचें मिली हैं लेकिन मौत के कारण जैसा कोई चिह्न नहीं मिला। यह भी पढ़ें- नैनीताल हाईवे किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, दोनों हाथों पर गुदे हैं कई नाम कपड़ों से भी महिला आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की प्रतीत होती ह...