बरेली, अप्रैल 13 -- नैनीताल हाईवे किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, दोनों हाथों पर गुदे हैं कई नाम बरेली, मुख्य संवाददाता। नैनीताल हाईवे किनारे सोमवार सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला का शव नैनीताल हाईवे किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। फॉरेंसिक जांच के दौरान महिला के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.