नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी से गिरा मलबा, सुबह 7 बजे से मार्ग बंद
नैनीताल, अगस्त 30 -- नैनीताल l बीती रात हुई तेज बारिश के बाद नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर रविवार सुबह पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा। जिसके चलते सुबह 7 बजे से ही हाईवे पर यातायात पूरी तरह बंद है। सड़क पर मलबा आने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एन एच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि मलबा गिरने की सूचना मिलते ही विभाग द्वारा सुबह मौके के लिए जेसीबी मशीन रवाना कर दी गई है। मलबा हटाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जल्द ही हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.