नैनीताल, अप्रैल 9 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में गुरुवार को हल्की गुनगुनी धूप खिलने से थोड़ा राहत जरूर मिली है, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ है।पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के चलते बीते दिनों हुई बारिश के चलते सुबह-शाम के समय ठंड महसूस की गई। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। जानकारों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के चलते बारिश और बादल छाए रहने से नमी बरकरार है। जिसके चलते अप्रैल माह में ठंडक में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और विगत वर्षों की तुलना में शहर का तापमान भी कम है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।::::::नैनीताल में 59 तो मुक्तेश्वर में 47.3 एमएम बारिशनैनीताल। बीते मंगलवार से शुरू हुई बारिश बुधवार को पूरे दिनभर जा...