नैनीताल से लौटते समय बाइक से गिरे दो चचेरे भाई, एक की हालत गंभीर
उरई, जुलाई 9 -- जालौन। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डाड़ी निवासी दो चचेरे भाई नैनीताल घूमकर लौटते समय जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। ग्राम डाड़ी निवासी 25 वर्षीय मोहित और 21 वर्षीय सिद्धार्थ 10 दिन पहले बाइक से नैनीताल घूमने गए थे। गुरुवार सुबह घर लौटते समय जब उनकी बाइक एक्सप्रेसवे पर छिरिया सलेमपुर के पास पहुंची तो पीछे बैठे सिद्धार्थ को झपकी आ गई। संतुलन बिगड़ने से वह बाइक से गिर पड़ा। सिद्धार्थ के गिरते ही बाइक चला रहे मोहित का भी नियंत्रण बिगड़ गया और वह भी सड़क पर गिर गया। हादसे में सिद्धार्थ के सिर में गंभीर चोट आई जबकि मोहित को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने दोनों को सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.