रामपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर। घटना को हादसा होने का दावा किया था, लिहाजा पुलिस भी यही मानकर चल रही थी। चूंकि मामला एक महिला सिपाही से जुड़ा हुआ था तो पुलिस ने डंपर की तलाश तेज की। इस संबंध में पुलिस ने जब कई स्थानों के सीसीटीवी खंगाले तो इस खतरनाक पटकथा के क्लू मिलने शुरू हुए। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का पहलू बदला। नैनीताल से घटनास्थल तक की कड़ी से कड़ी जोड़ने शुरू की तो पुलिस के होश फाख्ता होने लगे। पुलिस ने इस दौरान तीन सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया था। हर पहलू की जांच करने के बाद जो सच सामने आया उसने पुलिस को भी चकरा दिया। हकीकत में यह कोई सड़क हादसा नहीं था, बल्कि डबल मर्डर की सोची समझी साजिश थी और रचने वाला महिला सिपाही लता सिंह का पति दान सिंह था। दोनों के बीच हुई थी लव मैरिजरामपुर। महिला सिपाही लता मूलत: सीतापुर जिले की रहन...