नैनीताल से लापता महिला हरिद्वार में मिली
नैनीताल, जुलाई 23 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से 19 जुलाई को लापता महिला को पुलिस ने बुधवार को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्नोव्यू निवासी गौतम शर्मा ने 19 जुलाई को पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, कि उनकी पत्नी तड़के बिना किसी को बताए घर से चली गई। जांच में महिला की लोकेशन हरिद्वार में मिली। बुधवार शाम उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से एक सहेली के साथ हरिद्वार गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.