नैनीताल से भवाली आ रही कार खाई में गिरी
नैनीताल, जून 18 -- भवाली। गुरुवार सुबह नैनीताल से भवाली की ओर आ रही एक आल्टो कार भूमियाधार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी पहुंचाया।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह भवाली एयरफोर्स में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार प्रिंस 21 पुत्र जगराम और उनके साथी अमनप्रीत सिंह वेद आल्टो कार से नैनीताल से भवाली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भूमियाधार क्षेत्र में कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भवाली चिकित्सालय भेजा। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रमेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.