नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में तीन मई तक बारिश के आसार
हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नैनीताल समेत अन्य पर्वतीय जिलों में 28 अप्रैल से तीन मई तक गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 4,400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।इधर पर्वतीय इलाकों में हुई हल्की बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिला। सोमवार को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को मैदानी क्षेत्रों में जहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस था, वह सोमवार को गिरकर 37.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह भी पढ़ें- IMD की चेतावनी: उत्तराखंड में इन 5 जिलों में बारिश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.