नैनीताल, जून 28 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को भी जाम से हालात बेकाबू रहे। मुख्य हाईवे समेत नैनीताल की आंतरिक सड़कों पर सुबह से शाम तक पर्यटकों के वाहनों का जमावड़ा दिखाई दिया। नैनीताल-हल्द्वानी, नैनीताल-भवाली और नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर जाम से सबसे खराब स्थिति रही। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर कैंची धाम में भी दिनभर जाम लगा। भवाली नैनीबैंड से खुटानी तक करीब पांच किमी लंबा जाम लगा रहा।नैनीताल के पर्यटन स्थलों पर दिनभर रौनक बनी रही। नैनीताल जू में 1600 से अधिक पर्यटक पहुंचे, जबकि वाटर फॉल में 500 और केव गार्डन में 800 से ज्यादा सैलानियों की मौजूदगी रही। यह भी पढ़ें- नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची में सड़कें जाम, हालात बेकाबू मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानियों का पहाड़ों की ओर रुख बढ़ा ...