नैनीताल, जनवरी 27 -- नैनीताल। लोक भवन नैनीताल को आम लोगों के भ्रमण को खोल दिया गया है। ऑनलाइन-ऑफलाइन टिकटिंग, क्यू मैनेजमेंट, गाइड व सुरक्षा व्यवस्था को कराई गई निविदा 25.61 लाख पर फर्म नवीन अग्रवाल, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) के नाम पर खुला। लोक भवन में प्रवेश के लिए 10 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क, 10 से 18 वर्ष के लिए 50, 18 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय नागरिकों के लिए 100 और विदेशी नागरिकों के लिए 200 प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया है। राज्यपाल के प्रवास तथा वीआईपी, वीवीआईपी कार्यक्रमों के दौरान पर्यटकों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.