नैनीताल, मार्च 12 -- नैनीताल। नैनीताल के चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में शुक्रवार से नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल शुरू होगा। 15 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल में देश-विदेश के प्रतिष्ठित लेखक, विचारक, कलाकार और रचनाकार शामिल होंगे। आयोजक अमिताभ बघेल ने बताया कि फेस्टिवल का उद्घाटन आज सुबह 9.50 बजे होगा। सेलिंग विथ स्टोरीज थीम के साथ फेस्टिवल के दूसरे संस्करण में कई ज्ञान वर्धक विचार विमर्श सत्र भी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...