नैनीताल, अप्रैल 16 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल रोपवे पर शुक्रवार को आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान सुबह 9:30 बजे से रोपवे का संचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के निर्देशों के तहत एनडीआरएफ मुख्यालय की ओर से देशभर के रोपवे स्थलों पर इस प्रकार के संयुक्त अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नैनीताल रोपवे पर भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। यह अभ्यास 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ के निर्देशन में संपन्न होगा। रोपवे प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोपवे का संचालन बंद रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- नैनीताल में नाव चालकों को एनडीआरएफ का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण अभ्यास समाप्त होने के बाद इसे पुनः खोल दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.