नैनीताल रोड पर अराजकता, पुलिस का मखौल बना
हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर मंगलवार आधी रात छात्रसंघ का चुनाव जीते प्रत्याशियों के समर्थकों ने अराजकता की हदें पार कर दीं। खुलेआम पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने ये समर्थक वाहनों पर स्टंटबाजी करते रहे और लाठी डंडे लेकर पुलिस के सामने रैली निकाल दी। रात 12 बजे नैनीताल रोड पर आतिशबाजी से अराजकता की शुरुआत हुई। ये अराजकता 200 पुलिसकर्मियों के सामने हुई। पुलिस बेबस नजर आई। पूरा नैनीताल रोड समर्थकों ने जाम कर दिया। जिस कारण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने नैनीताल पुलिस की कानून व्यवस्था पर ही अब सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: नैनीताल रोड आज जीरो जोन, शहर में वाहनों की नो एंट्री हर एक गाड़ियों के ऊपर 8 से 10 लोग चढ़े मिले। पुलिस सिर्फ और सिर्फ लाठी लेकर अराजकता अपने आंखों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.