नैनीताल रूट पर बढ़ी यात्रियों की भीड़, बसों में सीट के लिए मची मारामारी
नैनीताल, जून 29 -- नैनीताल, संवाददाता। पर्यटन सीजन और छुट्टियों के चलते नैनीताल में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ का असर अब सड़कों के साथ रोडवेज बस अड्डों पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को रोडवेज बस स्टेशन पर नैनीताल-कैंची धाम रूट के यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति ऐसी हो गई कि बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। लोग खिड़कियों के रास्ते सीटें घेरते दिखाई दिए।सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जैसे ही नैनीताल रूट की बस प्लेटफॉर्म पर पहुंचती, सीट सुरक्षित करने के लिए यात्रियों की भीड़ बस की ओर दौड़ पड़ती। कई यात्री सीट पाने की जल्दबाजी में बस के स्टेशन पहुंचते ही खिड़कियों के जरिए अंदर प्रवेश करने की कोशिश करते दिखाई दिए। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.