नैनीताल, जुलाई 29 -- नैनीताल। 'रन टू लिव' संस्था की ओर से 30 अगस्त को नैनीताल में 'मानसून माउंटेन मैराथन' का आयोजन किया जाएगा। संस्थापक हरीश तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 21, 10 और 5 किमी की दौड़ होगी, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी हैं। अब तक केन्या के एक धावक समेत देशभर से करीब 250 खिलाड़ी पंजीकरण करा चुके हैं। स्थानीय खिलाड़ियों के लिए शुल्क 500 रुपये, बच्चों के लिए 200 रुपये और अन्य प्रतिभागियों के लिए 1500 से 2000 रुपये रखा गया है। बाहरी खिलाड़ियों को निशुल्क आवास मिलेगा और विजेताओं को नकद पुरस्कार व मेडल दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...