नैनीताल, अप्रैल 21 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में मंगलवार को भी तेज धूप खिलने के चलते काफी गर्मी महसूस हो रही है और शहर का पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। बीते कुछ दिनों से शहर के तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखी जा रही है। तेज धूप खिलने से जहां गर्मी महसूस हो रही है वहीं तापमान भी लगातार बढ़ता रहा है। अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था वहीं अब लगातार इसमें वृद्धि हो रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है। यह भी पढ़ें- पारा 41 के पार, हीट वेव के बन रहे आसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.