नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर में होली महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसे लेकर गुरुवार को शारदा संघ, नयना देवी मंदिर समिति, राम सेवक सभा, महिला संगठन समेत विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युगमंच के होली महोत्सव का शुभारंभ 27 फरवरी दोपहर एक बजे चीर बंधन के साथ किया जाएगा। इसके बाद आमंत्रित टीम की ओर से नयना देवी परिसर में खड़ी होली से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। खड़ी होली के आयोजन के बाद दोपहर 3 बजे राम सेवक सभा के रामलीला मंच पर औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें खड़ी होली गायन के साथ स्कूली बच्चों द्वारा होली गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। छह दिवसीय महोत्सव 4 मार्च तक चलेगा। दूसरे दिन बीएम शाह ओपन थिएटर में महिलाओं की बैठकी होली एवं स्वांग प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.