हल्द्वानी, मार्च 12 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है और हल्की हवाएं भी चल रही हैं। इन दिनों सुबह शाम मौसम सामान्य और दिन में धूप खिलने से हल्की गर्मी भी महसूस होने लगी है। धूप खिलने से शहर के तापमान में भी लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रहेगा और तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। इस बार गर्मियों में मौसम अधिक गर्म रहने की संभावना भी जताई गई है।जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.