नैनीताल, मार्च 16 -- नैनीताल, संवाददाता। बीती रात आई तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि के कारण गिरे 100 से अधिक पेड़ों से नैनीताल शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। रविवार रात करीब 10 बजे से बाधित हुई आपूर्ति सोमवार को 24 घंटे बाद भी सुचारू नहीं हो सकी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। शहर के साथ धारी, भीमताल और ओखलकांडा क्षेत्र के करीब 30-35 गांवों में भी शनिवार रात से बिजली गुल है। पतलोट, पहाड़पानी, बेतालघाट और ज्योलीकोट क्षेत्रों में भी अंधड़ और बारिश से विद्युत लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी भावना देवी ने बताया कि रविवार रात 10 बजे से बिजली नहीं है, जिससे उन्हें पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। बिजली न होने के कारण सुबह बच्चों को स्कूल भेजने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.