नैनीताल में 24 घंटे में 41 एमएम बारिश
नैनीताल, सितम्बर 7 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के साथ शहर में हल्का कोहरा भी छाया रहा। बीते कुछ दिनों से लगातार खराब मौसम के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ गई है। शहर में पिछले 24 घंटे में 41 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन राज्य मार्ग, एक जिला मार्ग और 18 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। इनमें नैनीताल खंड के सात मार्ग शामिल हैं। संबंधित विभागों की ओर से सभी बाधित मार्गों को खोलने के लिए कार्यवाही की जा रही है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.