हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को जिले के पुलिस कर्मचारियों के कार्यस्थलों में बदलाव किया है। 167 पुलिस कर्मियों को जिले में इधर से उधर किया गया है। तत्काल प्रभाव से सभी को तैनाती लेने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि यह रूटीन तबादले हैं। लंबे समय से एक जगह पर जमे महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों का कार्यस्थल बदला गया है। इनमें 29 ▫️अपर उपनिरीक्षक, चार अपर उपनिरीक्षक महिला, 51 हेड कांस्टेबल पुरुष, तीन हेड कांस्टेबल महिला, 55 पुरुष और 25 ▫️महिला कांस्टेबल के स्थानांतरण किए गए हैं। कुल 167 में से 90 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन से थानों, कार्यालयों में तैनाती दी गई है, जबकि 77 कार्मिकों को थानों, कार्यालयों में स्थानांतरित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...