नैनीताल में 12 जुलाई को साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह
नैनीताल, जून 30 -- नैनीताल। साह-चौधरी समाज, नैनीताल की ओर से "छात्र-छात्राओं की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद-2026" कार्यक्रम रविवार 12 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह सायं 3 बजे मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में होगा। कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, युवाओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि व अध्यक्षता बेतालघाट के ब्लॉक प्रमुख अंकित साह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नाबार्ड के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश चौधरी मौजूद रहेंगे। समाज के अध्यक्ष मनोज साह और सचिव शैलेन्द्र चौधरी ने सभी समाज बंधुओं व नगरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना, प्रतिभाओं का सम्मान करना और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.