हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल शीघ्र ही नैनीताल में अपनी नई नगर इकाई की घोषणा करेगा। संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि नैनीताल में व्यापारी हितों के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जानकारी दी कि मल्लीताल और तल्लीताल को संयुक्त रूप से मिलाकर नैनीताल नगर इकाई का गठन किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने ऐसे व्यापारियों का चयन करने का कार्य शुरू कर दिया है, जो व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष कर सकें। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि नैनीताल में स्थित सभी व्यापारी प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के निशुल्क सदस्य होंगे और इसके लिए कोई सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.