हल्द्वानी, फरवरी 1 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी जारी है। जिसके चलते ठंडक में भी बढ़ौतरी देखने को मिली है और तापमान में भी कमी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के चलते शहर में आगामी कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने और बारिश तथा गर्जन की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 4 फरवरी तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और 5 फरवरी से मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.