नैनीताल, मार्च 26 -- नैनीताल। शहर में बुधवार रात तेज रफ्तार स्कूटी ने पैदल जा रहे एक व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि हंस निवास निवासी गिरीश चंद्र तिवारी देर रात दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहे थे। रॉयल होटल कंपाउंड के पास तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर फ्रेक्चर हो गया। इस बीच स्कूटी सवार दो युवक फरार हो गए, जबकि चालक को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा किया। घायल की पत्नी संतोषी तिवारी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.