नैनीताल, मार्च 11 -- नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से शहर में तेज धूप के कारण मौसम गर्म बना हुआ था, लेकिन बुधवार को हवाओं के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि दिन में धूप खिलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम सामान्य रहने के साथ हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...