नैनीताल में सुबह से तेज बारिश जारी
नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है जिसके चलते ठंड में बढौतरी होने के साथ ही आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। बारिश के चलते सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाज के लिए जा रहे लोगों को भी फजीहत हुई वहीं बारिश के चलते सुबह से नौकायन कारोबार भी प्रभावित है। बारिश में लोग छाता और रेनकोट का सहारा लेकर अपने अपने गंतव्य को जाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में कुल 28 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.