नैनीताल, अप्रैल 4 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया और दिन भर धूप छांव की आंखमिचौली देखने को मिली। सुबह के समय हुई बारिश के बाद आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक रुककर बारिश भी होती रही। वहीं शाम के समय बादलों के बीच धूप खिली रही और मौसम सामान्य रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रहने और बादल के साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में 3 एमएम बारिश हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.