नैनीताल में सुबह बारिश, शाम को खिली धूप
नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिसके बाद सुबह तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधा घंटा जारी रही। इस दौरान कोहरा भी छाया रहा।बारिश के चलते ठंडक भी महसूस हुई और कुछ देर के लिए नौकायन कारोबार भी प्रभावित रहा। फिर मौसम ने करवट बदली और बादल छंटने लगे। शाम के समय बादलों के बीच हल्की धूप भी खिली हुई नजर आई जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का रहने और बारिश की संभावना है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में शहर में 16.25 एमएम बारिश हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.