नैनीताल में सुबह और दोपहर को बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
नैनीताल, जून 28 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में रविवार को सुबह से ही झमाझम बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। आसमान में घने काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपी का अहसास कराया।सुबह 9:22 बजे से 11 बजे तक नैनीताल में तेज बारिश हुई, जिससे निकासी नाले ऊफान पर रहे। बारिश थमने के बाद दोपहर 2 बजे तक मौसम सुहाना बना रहा। पर्यटकों ने माल रोड और नैनी झील के किनारे सुहावने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। हालांकि, दोपहर 2 बजे के बाद फिर से आसमान से बादल बरस पड़े। तेज बारिश के कारण जनजीवन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें- नैनीताल में मूसलाधार बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी रही। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.