नैनीताल में शुरू हुआ चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट
नैनीताल, जून 13 -- भानु जोशी नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का दो दिवसीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट 2026 शुरू हो गया है| नैनीताल स्थित लोक भवन में शनिवार को टूर्नामेंट का शुभारम्भ मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता समेत अन्य न्यायाधीशों ने टी-ऑफ कर किया| 13 और 14 जून को टूर्नामेंट खेला जाएगा| हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरव अधिकारी और टूर्नामेंट संयोजक विनायक पंत की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दूसरे दिन 14 जून सुबह साढ़े सात बजे फाइनल राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 2 बजे मुख्य न्यायाधीश और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा । यह भी पढ़ें- चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.