नैनीताल, मार्च 5 -- नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में होली का पर्व इस वर्ष शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि नगरवासियों ने आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया था तथा लगातार गश्त की व्यवस्था की गई थी। भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इससे लोगों ने सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार का आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.