नैनीताल, मार्च 30 -- नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड समाप्त होने के बाद भी शहर में पर्यटकों की भीड़ कम नहीं हुई है। स्कूलों की छुट्टियों और सुहावने मौसम के चलते सोमवार को भी सैलानियों का जमावड़ा देखने को मिला।सुबह से ही पर्यटकों का आगमन जारी रहा, जिससे शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल माल रोड, नैनी झील, केव गार्डन, स्नो व्यू प्वाइंट, पंगोट और हिमालय दर्शन क्षेत्र में खासी चहल-पहल नजर आई। नैनीझील में नौकायन के लिए भी सुबह से ही पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। रोपवे के जरिए स्नो व्यू तक पहुंचने को अप्पू घर के पास पर्यटकों की भीड़ उमड़ती रही। इसके अलावा शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटक खेल गतिविधियों का आनंद लेते दिखाई दिए। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से जहां शहर में रौनक बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। शहर की सड़कों पर पर्...