नैनीताल, मार्च 5 -- नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका ने गुरुवार को डॉग नसबंदी के लिए जीव दया फाउंडेशन, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की निविदा स्वीकृत की है। अनुबंध के तहत संस्था एक वर्ष तक लावारिस कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण करेगी। ऑपरेशन के बाद 5-7 दिन तक कुत्तों की देखभाल, खान-पान और रिकॉर्ड रखने की जिम्मेदारी संस्था की होगी। स्वस्थ होने पर उन्हें वापस पुराने स्थान पर छोड़ा जाएगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, ईओ रोहिताश शर्मा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.