नैनीताल, मार्च 9 -- नैनीताल, संवाददाता। देर रात तक खान-पान और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने के विरोध में सोमवार को मल्लीताल के व्यापारियों ने कोतवाली में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों ने कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर दुकानों को रात 11 बजे के बाद भी उचित समय तक खुला रखने की अनुमति देने की मांग की। व्यापार मंडल, मल्लीताल की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया कि नैनीताल एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है और यहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह पर्यटन पर निर्भर है। इन दिनों पर्यटकों की अच्छी आमद होने से शहर देर रात तक गुलजार रहता है। लेकिन कुछ दिनों से पुलिस प्रशासन की ओर से रात 11 बजे से ही खान-पान की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया जा रहा है, जिससे पर्यटकों और व्यापारियों दोनों को परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.