नैनीताल, जुलाई 8 -- नैनीताल। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बीती रात करीब एक बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने सुबह नौ बजे के बाद रफ्तार पकड़ ली और दिनभर रुक-रुक कर तेज बौछारें पड़ती रहीं।जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटों में नैनीताल में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। लगातार बारिश से जन जीवन खासा प्रभावित हुआ है| जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र नैनीताल से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में बुधवार को पांच ग्रामीण मार्ग व एक प्रमुख जिला मार्ग बाधित है| यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में कोहरे और बारिश क...