नैनीताल में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन का स्वागत
नैनीताल, जुलाई 6 -- नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा मंडल ने जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती के सोमवार को नैनीताल आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया। जिसमें विधायक सरिता आर्या मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों ने छोलिया नृत्य पेश किया। जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती ने संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं की नियमित उपस्थिति और एकजुट होकर उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। यहां मंडल अध्यक्ष अमिता साह, मोहिनी, पूजा, दीपिका, रमा, हंसी, माया, मालती, जीवंती भट्ट, कविता गंगोला रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.