नैनीताल, मार्च 28 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस की ओर से डायवर्जन लागू करने के बाद भी वीकेंड पर जाम से राहत नहीं मिल रही है। शहर के व्यस्ततम तिराहे-चौराहों और संकरी सड़कों पर शनिवार को दिनभर वाहन रेंगकर चले। चीना बाबा तिराहे से लेकर बीडी पांडे अस्पताल तिराहे तक हर पांच मिनट में जाम लगा। इतना ही नहीं, पर्यटकों को शहर तक लाने वाले वाहनों को माल रोड और लोअर माल रोड में जहां-तहां खड़े देखा जा सकता है।शनिवार को वीकेंड के चलते नैनीताल में सुबह से पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने लगी। शहर के पर्यटन स्थल माल रोड, नैनी झील, केव गार्डन, स्नोव्यू पॉइंट, पंगोट, हिमालय दर्शन आदि में पर्यटकों की अच्छी खासी चहल-पहल देखी गई। सुहावने मौसम के बीच सुबह से ही नौकायन के लिए पर्यटकों का तांता लगा रहा। जहां एक ओर पर्यटकों से आगमन से पर्यटन कारोबार को राहत मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.